देश में बीते 4 दिन में 2.70 करोड़ लोगों का हुआ कोरोना वैक्सीनेशन, लगातार दूसरे दिन लगे रिकॉर्ड 60 लाख से ज्यादा टीके

By: Pinki Fri, 25 June 2021 09:10:26

देश में बीते 4 दिन में 2.70 करोड़ लोगों का हुआ कोरोना वैक्सीनेशन, लगातार दूसरे दिन लगे रिकॉर्ड 60 लाख से ज्यादा टीके

देश में कोरोना के कम होते मामलों के बीच इसका वैक्सीनेशन पूरे जोर-शोर से चल रहा है। लगातार दूसरे दिन यानी गुरुवार को 60 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 21 जून से शुरू हुई मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत बीते 4 दिन में 2.70 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। cowin.gov.in पर गुरुवार रात 12 बजे तक 60.36 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का डेटा फीड किया गया। 21 जून को रिकॉर्ड 90.86 लाख, 22 जून को 54.22 लाख, 23 जून को 64.83 लाख डोज लगाए गए थे।

गुरुवार को सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 8.51 लाख डोज लगाए गए। इससे पहले 22 जून को भी यहां 8 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया था। मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा यहां 7.44 लाख डोज लगाए गए। बीते 4 दिनों की बात करे तो मध्य प्रदेश में 33 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। इनमें आधे से ज्यादा यानी 17 लाख डोज 21 जून को लगाए गए थे।

गुरुवार को गुजरात और महाराष्ट्र में 4-4 लाख से ज्यादा डोज लगे हैं। 3 लाख से ज्यादा टीके वाले राज्यों में कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में सिर्फ 1.57 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

ये भी पढ़े :

# धूम मचा ले! चहल ने पत्नी के साथ इन गानों पर किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल, देखें…

# अमिताभ बच्चन ने शेयर किया नसीब से जुड़ा यह रोचक किस्सा, लिखा-ऐसे भी दिन थे दोस्तों…

# WTC Final : सचिन ने ये बताया हार का कारण, शास्त्री के बयान से भड़के फैंस और रॉस टेलर बोले…

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com